विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड ने आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

जगदलपुर ।विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड जगदलपुर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल के अनुपस्थिति में राजस्व अधिकारी राकेश यादव जी को निम्न बातो को रख ज्ञापन सौपा।
जिला मुख्यालय से मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के अन्य मुख्य सड़कों पर दिन और रात आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है , जिससे आए दिन दुर्घटनाये होती रहती है । वाहन चालकों को रात के समय में मवेशी सड़क पर बैठे हुए नहीं दिखने पर वाहन चालकों और मवेशियों को अप्रिय दुर्घटना हो जाती है जिसमें गंभीर रूप से वाहन चालक और मवेशी घायल और उनकी मृत्यु हो जाती है ।
बजरंग दल को सूचना मिलने पर स्वयं अपने खर्च पर घायल मवेशियों को ईलाज व मृत मवेशी को श्रद्धा पूर्वक दफना देती है जिसमें शासन प्रशासन कोई सहयोग नहीं मिलता है। एवं इन मार्गो से शासकीय अधिकारी समेत नेताओं का आना जाना लगा हुआ रहता है फिर भी इस पर किसी ने नजर तक नहीं डाली क्युकी जो दुर्घटना का शिकार होता है वो ही इस परेशानी से अवगत होता है । आवारा मवेशियों के जमावड़े से ट्रैफिक भी बाधित होता पर आने जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है पर शिकायत करे तो किससे करे इसका जवाबदार किसे ठहराया जाए जिसने इन मवेशियों को सड़क पर छोड़ दिया वो या शासन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता ।

लगातार शिकायते मिलने पर हम घायल मवेशियों का ईलाज और मृत मवेशियों को श्रद्धा पूर्वक दफना रहे है , जो कि मूल समस्यायों का हल नहीं है , हमने नगर निगम आयुक्त जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया है जिस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी ऐसा आश्वाशन प्राप्त हुआ है । आशा है उचित कार्यवाही की जाएगी।
रोहन कुमार घोष
सह संयोजक
बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड

गौ को हिन्दू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है ,लेकिन दुर्भाग्यवश कई पशुपालकों के द्वारा सड़कों में छोड़ दिया जाता है । जो आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है।
आज ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम को अवगत कराया गया है , आशा है कि उचित कार्यवाही की जाएगी ।
आर्यन सिन्हा
गौ रक्षा प्रमुख
बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड

ज्ञापन देने उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड नगर सहसंयोजक रोहन कुमार घोष, नगर गौ रक्षा प्रमुख आर्यन सिन्हा, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रवीण जैन , संजय मौर्य, राहुल गुप्ता , विक्की , केशव नागवंशी ,अक्खी कश्यप , इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button