रायपुर:9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर पुलिस का डंडा चला है। दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है lछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर पुलिस का डंडा चला है। दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीँ तेलीबांधा थाना अंतर्गत वीआईपी रोड में मोहम्मद अकरम नाम का युवक ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से इसकी सूचना मिली। जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ कर तलाशी ली। पुलिस की तलाशी में युवक के कब्जे से 9 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर को नागपुर से लाकर शहर में खपाने की तैयारी में था

Related Articles

Back to top button