अपहरण के बाद मासूम की बेंगलुरु में हत्या, रायपुर में छुपे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. बेंगलुरु में मासूम के अपहरण के बाद हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। शहर के टिकरापारा इलाके में तीनों आरोपी छुपे हुए थे। रायपुर SSP की विशेष टीम ने दशिब देकर तीनों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु हेमागुड़ा थाना इलाके में शुक्रवार को मासूम का अपहरण हुआ था।

आरोपियों ने 25 लाख की फिरौती मांगी थी। वहीं तय समय में डिमांड पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने मासूम की हत्या कर दी। वहीं मामले की जांच में जुटी बेंगलुरु पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के बारे में पता चलते ही रायपुर पहुंची।यहां रायपुर SSP की विशेष टीम ने बेंगलुरु पुलिस के साथ टिकरापारा इलाके में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट वारंट के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर बेंगलुरु रवाना होगी

Related Articles

Back to top button