रायपुर:युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

रायपुर। राजधानी में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी प्रार्थियां ने थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है कि 26 नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक पीड़िता का परिचित अक्षय तिवारी ने शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण किया। कुकर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज लिया है।

Related Articles

Back to top button