प्रेमी के घर से जेवर और कैश लेकर प्रेमिका फरार, ट्रेन में हुआ प्यार पड़ा महंगा

ट्रेन में मिली लड़की से प्यार करना लड़के को महंगा पड़ गया। दरअसल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चोरी और लूट-पाट करने का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने ही प्रेमी के घर में डाका डाल दिया और लाखों के जेवर और कैश लेकर भाग निकली। मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके में रहने वाले युवक को ट्रेन में एक युवती मिली थी। फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और वे साथ में रहने लगे, लेकिन अब युवक अपनी प्रेमिका की तलाश कर रहा है क्योंकि वह उसके घर से जेवर और कैश लूटकर फरार हो गई है। गुरुवार को युवक ने अलीगढ़ के एसएसपी से शिकायत की।



