कोरोना पर एसबीआई की रिपोर्ट :दूसरी लहर की तरह ही खतरनाक हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर

नई दिल्ली
भारत में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है, लेकिन तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर, दूसरी लहर की तरह की बेहद खतरनाक होगी। इस रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि तीसरी लहर 98 दिन तक चल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के आधार पर एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर का प्रभाव दूसरी लहर से ज्यादा अलग नहीं होगा। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कोरोना से निपटने की बेहतर तैयारी करके तीसरी लहर में मौतों को कम किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के टॉप देशों में तीसरी लहर का औसतन 98 दिन चली है, जबकि दूसरी लहर 108 दिन चली है। दूसरी लहर से सबक लेते हुए राज्यों और केंद्र सरकार ने तीसरी लहर से निटपने की तैयारी शुरू कर दी है, ऐसे वक्त में तीसरी लहर को लेकर यह अनुमान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

वहीं, भारत में बुधवार को कोरोना के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल केस 2,83,07,832 हो गए हैं, जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 3,207 और लोगों की जान चली गई है और इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 3,35,102 हो गई है। भारत में अब तक 12 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम 1 डोज लग चुकी है, जबकि 3.27 फीसदी लोगों को दोनों डोज दी चुकी है। दूसरी लहर से सबक लेते हुए सरकार आने वाले महीनों में हर दिन कम से एक 1 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Related Articles

Back to top button