छत्तीसगढ़ में मिले 1792 नए कोरोना पाजिटिव, संक्रमण से 40 की मौत


रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज भी कुल 1792 नए मरीज मिले हैं. वहीं 40 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 3244 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 31635 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 94 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजर से 130, रायगढ़ से 133, जांजगीर-चांपा से 166, सरगुजा से 102, सूरजपुर से 138, जशपुर से 103 मरीज की पहचान की गई हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 3244 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 40 लोगों की मौत हुई हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 975141 हो चुकी हैं. 930389 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 31635 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं. इसके साथ प्रदेश में आज कुल 55175 लोगों का टेस्ट हुआ हैं.



