
नई दिल्ली: टायर एंड रबड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एमआरएफ लिमिटेड (MRF Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज यानी 13 जून को 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही MRF के शेयरों का भाव 1 लाख रुपये प्रति शेयर के स्तर को पार चला गया. यह पहली भारतीय कंपनी बन गई जिसके शेयर की कीमत ने 1 लाख के आंकड़े को पार किया है.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर मंगलवार को तेजी के साथ खुला और 1.48 प्रतिशत बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 1,00,439.95 रुपये पर पहुंच गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एमआरएफ के पर स्टॉक (MRF Stock Price) ने 1,00,300 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ.
आपको बता दें कि पिछले एक साल में एमआरएफ के शेयरों में (MRF Share Price) 46 फीसदी तक का उछाल आ चुका है और मंगलवार को यह अपने लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. इससे पहले इस स्टॉक ने अपने तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणामों के बाद 8 मई को 99,933 रुपये प्रति शेयर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ था.



