कोविड-19 के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां उनके प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी

रायपुर, ईस्ट कोस्ट रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियां कोविड-19 के कारण उनके प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इनमें गाड़ी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापट्नम स्पेशल ट्रेन 2 जून से 11 जून तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 08528 विशाखापट्नम -रायपुर स्पेशल ट्रेन 1 जून से 10 जून तक। 02865 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)- पुरी- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 जून व 10 जून को रद्द रहेगी। 02866 पुरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 जून व 8 जून को रद्द रहेगी। 02879 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-भुवनेश्वर- द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2, 5,9, 12 जून को रद्द रहेगी।
02880 भुवनेश्वर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई व 3, 7, 10 जून को रद्द रहेगी।



