मदिरा प्रेमी नारियल और अगरबत्ती से शराब का स्वागत करते दिखे, दंडवत प्रणाम कर किया पूजा-अर्चना

रायपुर, करीब 2 महीने के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के कई जिलों को अनलॉक कर दिया गया है. अनलॉक के आदेश के बाद कई जिलों की शराब दुकानों को भी खोला गया है. दुकानों के खुलने के बाद शराब प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दुकानों के बाहर शराब प्रेमियों की लम्बी- लम्बी लाइनें लगी हुई है. इसी के साथ सोशल मीडिया में शराब प्रेमियों के कुछ मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.
वीडियो में एक युवक शराब दुकान के बाहर करीब 2 महीने के बाद शराब मिलने की खुशी में जश्न मना रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक जमीन में एक छोटी शराब की बोतल की नारियल और अगरबत्ती लगा कर पूजा कर रहा है, और तो और शराब पीने से पहले दंडवत प्रणाम भी कर रहा है. वैसे भी छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को लेकर काफी चर्चा रहती है. सरकार ने भी प्रदेश के कई जिलों को अनलॉक करने के साथ-साथ देसी शराब की दुकानों को खोलने का एलान भी कर चुकी है. दूसरी तरफ मदिरा प्रेमी युवक का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है lबता दें कि बीतें दिनों राज्य सरकार नें 8% या इससे कम कोरोना संक्रमण की दर वालें जिलों को अनलॉक करने के आदेश दिए थे. राज्य सरकार नें सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी करते हुए कहा था कि 8% या इससे कम कोरोना संक्रमण की दर है वहां किसी तरह का रोस्टर सिस्टम या बंदिश नहीं होगी. इन सभी जिलों में बिना किसी प्रतिबंध के सभी बाजार और दुकानें, शोरूम और मॉल खोले जा सकेंगे सभी प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे



