डॉ. रमन सिंह राज्य सरकार पर शिक्षक भर्ती मुद्दे पर साधा निशाना, कहा- चयनित अभ्यर्थी मजदूरी करने को मजबूर

रायपुर। प्रदेश में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। एक के बाद एक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. रमन ने इस बार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया है। पूर्व सीएम का आरोप है कि 14,580 शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार झूठ बोल रही है। उनकी मानें तो चयनित अभ्यर्थी मजदूरी करने के लिए मजबूर है। डॉ. रमन ने कहा कि ‘प्रदेश सरकार केवल झूठ झूठ और झूठ की बुनियाद पर कायम है। बता दें कि प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर है।




