बस्तर डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के बीच भाप मशीन का किया वितरण

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर ।आज बस्तर डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को के बीच भाप मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नवीन बोथरा , मनोज सिसोदिया, महेंद्र सिसोदिया एवं इंदु जैन आदि उपस्थित रहे।
विदित हो कि सोसाइटी लंबे समय से ब्लड डोनेशन समाज सेवा से जुड़ी रही है एवं कोरोना के खिलाफ संस्था अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता लगातार करती रही है इसी क्रम में संस्था के द्वारा संक्रमण से जूझते ऐसे लोग जिन्हें यह बेहद जरूरी है और आर्थिक रूप से उनके लिए यह कठिन है उनके बीच भाप मशीन का वितरण किया गया है उक्त जानकारी देते हुए संस्था के युवा समाजसेवी नवीन बोथरा ने बताया कि संस्था जितना हो सके संभव हो लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम मिलजुल कर एक दिन को रोना को पूरी तरह पराजित कर देंगे।

Related Articles

Back to top button