CGBSE 12th Board 2021 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा घर से ही दे सकेंगे छात्र, शेड्यूल जारी, घर शेड्यूल जारी, घर

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की  नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, छात्र घर बैठे परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने संबंधित केंद्रों से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी और प्रश्न पत्र प्राप्त होने के 05 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी।

छात्रों को चुने गए विषयों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 01 जून से 05 जून तक मिलेंगी। छात्रों को पांच दिनों के भीतर हस्तलिखित उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी, जिसका अर्थ है कि यदि किसी छात्र को 01 जून को प्रश्न पत्र प्राप्त हो रहा है तो उसे 06 जून तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी। 

यदि कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा करने में असमर्थ है, तो उसे परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करते समय छात्रों को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी।
सीजीबीएसई सचिव वीके गोयल द्वारा शनिवार देर शाम जारी एक आदेश के अनुसार, बोर्ड ने राज्य भर में कोविड-19 महामारी और 2.86 लाख से अधिक छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इस पैटर्न में परीक्षण कराने का निर्णय किया है। आदेश में कहा गया है कि कक्षा 12वीं के छात्रों को 1 से 5 जून तक निर्दिष्ट केंद्रों से प्रश्न पत्र और खाली उत्तर पुस्तिकाएं लेने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। 

गोयल ने कहा, उत्तर प्रतियां रविवार और छुट्टियों के दिन भी जमा की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषयों के ही प्रश्नपत्र प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों की मदद लेने के बजाय खुद जवाब लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रति के पहले पृष्ठ में छात्र के बारे में नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर और तारीख जैसी सभी जानकारी होनी चाहिए। 

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि कोई छात्र उत्तर लिखने के लिए 20 पृष्ठ लेता है, तो उसे उतने ही पृष्ठ अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे, भले ही वे खाली हों। साथ ही, आसंर शीट जमा करने के लिए  कामकाज के समय का ध्यान रखें। उदाहरण के लिए, यदि कोई छात्र एक जून को प्रश्न पत्र लेता है, तो उसे छह जून तक कामकाज के घंटों के दौरान उत्तर प्रतियां जमा करनी होंगी। 

Related Articles

Back to top button