सीजी-टीका अपडेट: 18 मई को दोपहर 3 बजे तक 9.40 लाख से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेशन के लिए कराया पंजीयन

 

रायपुर। सीजी टीका वेब पोर्टल में 18 मई को दोपहर 3 बजे तक 9 लाख 40 हजार 307 नागरिकों ने वैक्सिनेशन के लिए पंजीयन कराया है, 17 मई 2021 तक कुल 7 लाख 08 हजार 625 नागरिकों का पंजीयन किया गया। 18 मई 2021 को दोपहर 3 बजे तक कुल 2 लाख 31 हजार 682 नागरिकों का पंजीयन किया गया। राज्य के टीकाकरण केन्द्रों में दोपहर 3 बजे तक 18 हजार 920 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया तथा इनमें से 17 हजार 869 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button