कोविड-19 की दूसरी लहर से संक्रमित होकर डॉ. के के अग्रवाल समेत 270 डॉक्टरों की हुई मौत

BY-एजेंसी

Covid-19 : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने मंगलवार को कहा कि देश भर में 270 डॉक्टरों ने अब तक महामारी की दूसरी लहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ दिया है. मृत डॉक्टरों की सूची में IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ के के अग्रवाल का नाम भी शामिल हैं, जिनका सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के बाद निधन हो गया था. IMA COVID-19 रजिस्ट्री के अनुसार महामारी की पहली लहर में 748 डॉक्टरों ने covid-19 के कारण दम तोड़ दिया था.

आईएमए के अध्यक्ष डॉ जेए जयलाल ने कहा ”पिछले साल भारत भर में 748 डॉक्टरों ने COVID-19 के कारण दम तोड़ दिया, जबकि वर्तमान लहर में कम समय में हमने 270 डॉक्टरों को खो दिया है. महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए और विशेष रूप से सबसे आगे रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहद घातक साबित हो रही है.”

पद्म श्री और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोविड -19 से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया. उन्हें AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था. अग्रवाल (62) पिछले सप्ताह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक मैसेज में बताया गया कि अग्रवाल का 17 मई को रात 11:30 बजे निधन हो गया”.

भारत में COVID19 के 2,63,533 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,52,28,996 हो गई है. 4,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,78,719 हो गई है. 4,22,436 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,15,96,512 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,53,765 है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 15,10,418 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,44,53,149 हो गया है.

Related Articles

Back to top button