नक्सलियों ने युवक को घर से अगवा कर की हत्या,कांकेर में लाल आतंक की दहशत

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने गांव में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। घटना कांकेर जिले की है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के पालूरेमटा गांव में सोमवार की देर रात 15 से 20 नक्सली पहुंचे थे। जिसमें तीन से चार नक्सली गांव के अंदर गए और घर में सो रहे सुखधर गावेड़ नाम के युवक को अपहरण कर अपने साथ ले गए और गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने गांव में लोगों से कहा कि पुलिस की मुखबिरी करने का यही अंजाम होगा। युवक का शव गांव के बाहर एक खेत में फेंककर नक्सली भाग गए।



