छत्तीसगढ़ में आज मिले 10150 नए मरीज,153 मौते

रायपुर, प्रदेश में बुधवार को विभिन्न जिलों से 10 हजार 150 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई एवं 9 हजार 35 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 7 लाख 49 हजार 318 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 22 हजार 798 है। बुधवार को कोविड-19 से 63 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 90 मरीज, इस प्रकार 153 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में बुधवार को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 71 हजार 138 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मिलेे 10 हजार 150 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 300, राजनांदगांव से 272, बालोद से 300, बेमेतरा से 148 , कबीरधाम से 333, रायपुर से 605, धमतरी से 311, बलौदाबाजार से 571, महासमुन्द से 302, गरियाबंद से 216, बिलासपुर से 520, रायगढ़ से 884, कोरबा से 672, जांजगीर-चांपा से 522, मुंगेली से 566, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 224, सरगुजा से 428, कोरिया से 583, सूरजपुर से 582, बलरामपुर से 465, जशपुर से 549, बस्तर से 177 , कोण्डागांव से 99, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 34, कांकेर से 329, नारायणपुर से 69, बीजापुर से 28 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button