छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आज भयंकर आंकड़े, 24 घंटे में 253 मौत, 15157 मिले मरीज…

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मरिजों का आंकड़ा 8 लाख के पार हो गे हैं. आज 15157 नए मरीज मिले हैं. वहीं 253 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 9674 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 129211 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 916 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार शाम तक जिन 15157 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 916, दुर्ग से 604, राजनांदगांव से 577, बालोद से 409, बेमेतरा से 338, कबीरधाम 327, धमतरी से 471, बलौदाबाजर से 661, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 1193, रायगढ़ से 1142, कोरबा से 1279, जांजगीर-चांपा से 1006, मुंगेली से 635, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 386, सरगुजा से 720, कोरिया से 683, सूरजपुर से 701, बलरामपुर से 383, जशपुर से 605, बस्तर से 189, कोंडागांव 262, दंतेवाडा 138, कांकेर से 593 मरीज की पहचान की गई हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 9674 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 253 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 64 और रायगढ़ जिले में 38 मरीज शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार 802643 हो चुकी हैं. 663694 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 129211 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं. इसके साथ प्रदेश में आज कुल 59857 लोगों का टेस्ट हुआ हैं



