तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या के विरोध में एक दिवसीय धरना

BY-नवीन श्रीवास्तव

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर अपने अपने घरों के सामने एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। बंगाल दंगे में हत्या किए गए उन सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बस्तर जिला एवम नगर मंडल जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी परिवार पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं,तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या की है। यह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी जैसे कुकृत्य को अंजाम टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। इसका हम विरोध करते हैं,144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया जा रहा है। इस धरना में भाजपा नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष भुनेश्वर ध्रुव, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ममता सिंह राणा, स्वाध्याय मंडल सहप्रभारी युवा मोर्चा रोहन घोष,संगीता मंडल उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button