FEATURED

आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई को हराया, क्रुणाल पांड्या ने झटके चार विकेट

 

आरसीबी 12 रन से जीती

क्रुणाल पांड्या की घातक गेंदबाजी के दमपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) को 222 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए।

 

जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। नमन धीर और ट्रेंट बोल्ट नाबाद हैं। क्रुणाल ने दीपक चाहर (शून्य), मिचेल सैंटनर (8 रन) और विल जैक्स (22 रन) को आउट किया।

 

हार्दिक पंड्या (42 रन) को जोश हेजलवुड ने लिविंगस्टन ​​​​​​​के हाथों कैच कराया। तिलक वर्मा (56 रन) को भुवनेश्वर कुमार ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया।

 

सूर्यकुमार यादव 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने लियम लिविंगस्टन के हाथों कैच कराया। दयाल ने रोहित शर्मा (17 रन) का भी विकेट लिया। रायन रिकेल्टन (17 रन) को जोश हेजलवुड ने आउट किया।

 

बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली (67 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (64 रन) ने अर्धशतक जमाए। जितेश शर्मा ने नाबाद 40 और देवदत्त पडिक्कल ने 37 रन का योगदान दिया। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट विग्नेश पुथुर को मिला।

Related Articles

Back to top button