प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व्यास पाठक के माता जी का निधन

रायपुर। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि स्व. कांतिकुमार पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी पाठक 78 वर्ष निवासी सिद्धपुर नवागांव पांडातराई के पास कवर्धा जिला का आकस्मिक निधन 28/04/2021 को रात में हो गया। वे स्व. अविनाश, श्रीमती कन्या पांडेय, अवकाश, हरविलास, वरिष्ठ पत्रकार प्रभास स्व. ब्रजेश, अखिलेश, वरिष्ठ पत्रकार एवं ख़बरवर्ल्ड के संपादक व्यास पाठक की माता थी व रामकुमार, अरुण, ध्रुव कुमार, संतोष तिवारी लछनपुर वाले एवं लता की बहन थी।
स्व. सावित्री देवी धार्मिक, मृदुभाषी, मिलनसार व लोकप्रिय, सामाजिक व साहसी महिला थी उनके असमय जाने से परिवारजन व छत्तीसगढ़ के लोग व्यथित है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनका दाह संस्कार पैतृक गांव सिद्धपुर नवागांव में कोविड प्रोटोकॉल के तहत के किया गया। भारत सत्ता परिवार ने भी भावभीनी श्रद्दांजलि उन्हें समर्पित करते हुए कठिन वक्त में प्रर्थना करता है कि दुख के इस समय मे ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें वहीँ बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, पारिवारिक, क्षेत्र के गणमान्य लोग श्र्द्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दिए।

Related Articles

Back to top button