तुर्की और सीरिया में तबाही, भूकंप के बाद महसूस किये गये 6 झटके

तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसमें भारी नुकसान की खबर आ रही है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गयी है. खबरों की मानें तो भूकंप स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 04:17 बजे आया. इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किये गये. समाचार एजेंसी AFP की मानें तो, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के आने के 10 मिनट बाद 6.7 की तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया.

तुर्की प्रशासन की ओर से जानकारी दी गयी है कि भूकंप की घटना में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किये जा रहे हैं, उनमें बड़े नुकसान का दावा किया जा रहा है.

खबरों की मानें तो भूकंप के तेज झटकों में कई इमारतें ढह गईं जिसमें लोग दब गये.

Related Articles

Back to top button