Ipl2021-चेन्नई की लगातार पांचवीं जीत, हैदराबाद को सात विकेट हराया

IPL 2021 Live Score Chennai vs Hyderabad दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मे साउथ इंडिया की दो टीम की टक्कर थी, जहां धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए जीत हासिल की। छह मैच में पांचवीं जीत के साथ अंकतालिका में दोबारा नंबर एक पोजिशन हासिल कर ली। सीएसेक के लिए फफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ यानी दोनों ओपनर्स ने अर्धशतक जड़े और टीम ने एक ओवर पहले ही 172 का लक्ष्य आसानी से पा लिया।
चेन्नई की एकतरफा जीत
18.3 ओवर में सुरेश रैना के चौके से चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया। नौ गेंद शेष रहते ही CSK ने 172 रन का विशाल स्कोर पा लिया। रविंद्र जडेजा 7 तो सुरेश रैना 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।



