छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वालों में 1 इनामी भी शामिल

दंतेवाड़ा। जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी माओवादी सहित कुल 5 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। सभी माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी और इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

समर्पित सभी माओवादी नक्सल बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सल बैनर पोस्टर के साथ पाम्पलेट लगाने की घटना को अंजाम देते थे। बता दें कि लोन वर्राटु अभियान से प्रभावित होकर अब तक 164 ईनामी माओवादी सहित कुल 629 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button