बस्तर के पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप जी की जयंती के अवसर पर डिमरापाल अस्पताल में फल वितरण


बस्तर टाइगर स्व बलिराम कश्यप जी के छायाचित्र पर ज्येष्ठ पुत्र दिनेश कश्यप ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर किया याद।
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।11.03.2026 बस्तर के जननायक स्वर्गीय बलिराम कश्यप जी की जयंती के अवसर पर आज स्व बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एक भव्य फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केदार कश्यप यूथ फैंस द्वारा रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक,गणमान्य नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक जिला बस्तर के अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप जी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य एवं हर वर्ग की बराबर चिंता की उनकी जयंती मनाने का सबसे अच्छा तरीका उनके दिखाए मार्ग पर चलना है और इसी भावना को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना है वही स्व बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच श्री कश्यप ने फलों का वितरण किया।
वहां उपस्थित भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री जयराम दास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल महान विभूति को श्रद्धांजलि देना बल्कि आमजन के स्वास्थ्य की भी चिंता करना है यहां फलों का वितरण करके हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि हम सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ हैं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर खितेश मौर्य ,संजय उपाध्याय,अमर यदु,बृज वर्मा,अमित रामटेके,आदर्श ठाकुर,कृष्ण नारायण नाग,सोनू मानिकपुरी,बबीता सिंह,अनुष्का साहू शुभम श्रीवास्तव,त्रिलोक साहू,स्वदेश रथ,आत्माराम जोशी,कीर्ति पाढ़ी,योगेश मिश्रा,राज पांडे,अनिमेष सिंह,मयंक दिवान ,शरद श्रीवास्तव ,गुलाम राजपुत शेख राफिक,शेख सिद्धिक,शैलेन्द्र यदु गुलाम अशरफ,अभिषेक साव प्रीतेश राव रौशन झा,भुवनेश ध्रुव,दिलीप सुंदरानी राजपाल कसेर,गजानंद दास कुलदीप भरत कश्यप,जलंधर कश्यप जीवनाथ कश्यप,इकबाल सिंह सिद्धू पवन बेध,रमेश नायडू सहित अन्य उपस्थित रहे।



