गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को परिणाम

निर्वाचन आयोग गुरुवार यानी आज गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि “मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि “इस बार चुनाव आयोग अनूठी पहल करने जा रहा है, जिसके पीछे का उद्देश्य कोई मतदाता वोट देने के अधिकार से न छूटे। उन्होंने बताया कि इसके लिए 217 मतदाताओं के लिए भरूच जिले के आलियाबेट में एक शिपिंग कंटेनर में पोलिंग बूथ स्थापित किया जाएगा। इससे पहले इन मतदाताओं ने वोट डालने के लिए 82 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।”
आम आदमी पार्टी गुजरात के अगले मुख्यमंत्री कैंडिडेट के लिए सर्वे करा रही है, जिसकी घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री व AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि “गुजरात के अंदर यह महौल बन चुका है कि आम आदमी पार्टी कि सरकार बन रही है। इसलिए हम गुजरात के लोगों से पूछना चाहते हैं कि आप बताइए की गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कोन होगा” इसमें आज शाम 5 बजे तक भेज लोग अपनी राय भेज सकेंगे, जिसका 4 नवंबर यानी कल परिणाम घोषित किए जाएंगे।



