महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का 76 वाँ जन्मदिन नगर मंडल जगदलपुर द्वारा मनाया गया


जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जगदलपुर के अंबेडकर वार्ड में स्थित अंबेडकर जी की मूर्ति के परिसर में भारत देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ जी का जन्मदिन जगदलपुर नगर मंडल भाजपा द्वारा मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की एवं इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया ।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के परौख गांव में कोविंद जी का जन्म हुआ था। 25 जुलाई 2017 को देश के 14 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह अपनी सादगी,उच्च नैतिकता के लिए जाने जाते है। महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा राष्ट्र की सेवा कई और वर्षों तक करने का आशीर्वाद मिले। समाज के गरीब, शोषित और वंचित लोगों का हमेशा ध्यान दिया है इन वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर राकेश तिवारी,अभय दीक्षित,आशुतोष पॉल,शशिनाथ पाठक,गणेश काले,अतुल सिम्हा,रोशन झा,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,राजा यादव,सुरेश कश्यप,आनंद झा,प्रेम यादव,संतीश बाजपई,श्रीस मिश्रा,अभिषेख तिवारी,परेश ताती,लोकेश राव,वसीम कांत,राजेन्द्री महाराणा,सुजाता डहरिया,नारायणी गोश्वामी,संत बाई डेरिया सहित वार्डवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



