छत्तीसगढ़
जनता कांग्रेस ने छात्रा की आकस्मिक मौत की जांच को लेकर जाँच समिति गठित की


जगदलपुर।बस्तर जिले में कोलावल ग्राम स्थित कन्या आश्रम में पांचवी की छात्रा के आकस्मिक मृत्यु की जांच हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री टांकेश्वर भारद्वाज के नेतृत्व में 9 सदस्य समिति का गठन किया गया है इसमें टनकेश्वर भारद्वाज, नीलांबर भद्रे, संतोष सिंह ,प्रीतम नाग भुनेश्वर नाग ,श्रीमती प्रिया यादव ,श्रीमती किरण नाग श्री लक्की बघेल एवं शंकर कश्यप शामिल है।



