भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु

नयी दिल्ली, भारत सरकार ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ईरान में भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार पिछले कई दिनों से ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। पहले कदम के रूप में, भारतीय दूतावास ने उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को निकाला है, जिससे उन्हें 17 जून को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया में प्रवेश करने में सहायता मिली है। छात्रों ने ईरान और आर्मेनिया में हमारे मिशनों की देखरेख में सड़क मार्ग से अर्मेनियाई राजधानी येरेवन की यात्रा की है। ये छात्र 18 जून को 1455 बजे येरेवन से विशेष उड़ान से रवाना हुए और ऑपरेशन सिंधु के प्रारंभिक चरणों के हिस्से के रूप में 19 जून के शुरुआती घंटों में नयी दिल्ली पहुंचेंगे।
भारत सरकार ने निकासी प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुगम बनाने के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के प्रति आभार व्यक्त ਕਿਹਾ ਹੈ।
के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। चल रहे अभियान के हिस्से के रूप में, ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को देश के भीतर अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में बढ़ते खतर को देखते हुए क्षेत्रों से स्थानांतरित करने और बाद में उपलब्ध और व्यवहार्य विकल्पों का उपयोग करके उन्हें निकालने में सहायता कर रहा है।
ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित 24×7 नियंत्रण कक्ष के संपर्क में रहें।
तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर इस
प्रकार से हैं :-
1. केवल कॉल के लिए: +989128109115, +98
9128109109
2. व्हाट्सएप के लिए: +98901044557, +98 9015993320, +918086871709
3. बंदर अब्बासः + 989177699036
4. जाहेदानः +98 9396356649
विदेश मंत्रालय द्वारा नयी दिल्ली में स्थापित 24 X 7 नियंत्रण कक्ष की हेल्पलाइन संख्याएँः
800118797 (टोल फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-230179051
व्हाट्सएप: +91-9968291988



