स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीषन, उपरवारा नवा रायपुर को NCHMCT से 09 सितबंर 2020 से




B.Sc HHA , Diploma In Food Production, Diploma in Food & Beverage Service, Diploma in House Keeping कोर्स संचालन हेतु संबंद्धता/मान्यता प्रदान की गयी है।
द्वितीय सत्र 2021-22 में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु दिनांक 28-29 अक्टूबर 2021 को कांऊसलिंग, ओरिएटेंशन एवं इंट्रोडक्शन कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें बलौदाबाजार, बीजापुर, धमतरी, जांजगीर चांपा, रायगढ़, गौरेला पेंड्रारोड मरवाही, मंुगेली, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद जिलों से 79 विद्यार्थियों के द्वारा मूल दस्तावेजों का परीक्षण कराया गया। परीक्षण उपरांत उपस्थित छात्रों को हास्पीटिलिटी क्षेत्र से संबंधित, भविष्य में संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्रदाय की गयी।
शेष जिले के छात्र 29 अक्टूबर 2021 को आ रहे हैं । 29 अक्टूबर 2021 को भी छात्रों का कांऊसलिंग, ओरिएटेंशन एवं इंट्रोडक्शन कार्यक्रम रखा गया है।



