FEATURED

PBKS vs KKR: पंजाब ने कोलकाता को 16 रनों से हराया

स्पिनर युजवेंद्र चहल की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइटडर्स (केकेआर) को 16 रनों से हराया। पंजाब ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 111 रन बनाए। जवाब में केकेआर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब के लिए चहल ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए और टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

 

पंजाब ने इस तरह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर का बचाव किया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी समय केकेआर की स्थिति अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में विकेट गंवाए। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अंगकृष रघुवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही केकेआर की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अंत में आंद्रे रसेल ने जरूर कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण वह अपनी इस कोशिश में सफल नहीं हुए।

 

 

Related Articles

Back to top button