गरीबो के राशन पर तोल हेराफेरी ,वेयर हाउस व नान विभाग संलिप्ता की हो निष्पक्ष जांच-मुक्तिमोर्चा

BY-नवीन श्रीवास्तव
बस्तर जिले के राशन संचालक संघ की जायज मांगो को लेकर, बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने प्रशासन व सम्बंधित विभागों से की चर्चा-नवनीत चाँद
जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत के नेतृत्व में बस्तर जिले के सरकारी राशन दुकान संचालक संघ द्वारा जिले के स्थानीय वेयर हाउस व नागरिक आपूर्ति निगम कार्यलय पहुच राशन दुकानों में निर्धारित वजन की जगह लगातार कम राशन प्राप्ति व जबरन संतुष्टि पत्र जारी करने का दबाव बनाने की शिकायत की गई । मुक्तिमोर्चा के मुख्यसयोजक नवनीत चाँद ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन के समकक्ष राशन संचालको के हितों की बात व उनकी मांगों को रखते हुए कहा कि जब बाकी सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण कॉल में कोरोना वरियर्स घोषित कर बीमा करवाया गया है। तो उसी तर्ज पर इस समय लॉकडाउन के दौरान सीधे जनता से रूबरू होने वाले संचालक को भी इस योजनाओ का लाभ मिले,वही लगातार जनता के अधिकार के राशन की निर्धारित मात्रा से, कम मात्रा में राशन दुकानों में पहुचने की शिकायत की जा रही है। इस कि पुष्टि राशन परिवहन संचालको द्वारा भी वेयर हाउस व नागरिक आपुर्ति निगम कार्यलय के अधिकारियों को करने के बाद भी अब तक इन गम्भीर चूक पर किसी भी प्रकार का जांच व कार्यवाही सुनिश्चित नही की गई है। यह इस बात का प्रमाण है।की इन विभागों में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।मुक्तिमोर्चा राज्य सरकार व जिला प्रशासन से अपील करता है। कि कोविड कॉल में राशन के संचालन पर किसी भी प्रकार का कोई समस्या उतपन्न न हो इस लिए सम्बंधित शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे,वही डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में सयुक्त समिति बना वेयर हाउस व नान के राशन परिवहन का संचालन के कार्य को जांच की रिपोर्ट आने तक अपने अधीनस्थ किया जाए,ताकि राशन दुकानों निर्धारित मात्रा में राशन परिवहन किया जा सके और लॉकडाउन में गरीबो को राशन के लिए किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।



