FEATURED

अवैध रेत खनन मामले में फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, आईजी से ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

राजनांदगांव : बसंतपुर थाना क्षेत्र में 11 जून की रात को रेत तस्करों ने हवाई फायरिंग करते हुए ग्रामीणों से मारपीट की थी.जिसके बाद ग्रामीणों ने आईजी दफ्तर पहुंचकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.आपको बता दें कि इस मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है.

क्या था मामला ?: बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन के मामले में ग्रामीण और रेत माफिया के बीच 11 जून को विवाद हुआ था. इसके बाद रेत माफिया ने हवाई फायरिंग के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट की. इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे.

 

इसके साथ मामले में ऑडियो वायरल होने पर सोमनी थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है .जिला खनिज अधिकारी को भी पूरे मामले में निलंबित किया गया है.ग्रामीणों का आरोप है कि 11 जून की रात को रेत का अवैध खनन और परिवहन करने के लिए रैंप बनाया जा रहा था.जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध करने पर तस्करों ने तीन से चार राउंड गोलियां चला दी. साथ ही साथ विरोध करने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की.

 

Related Articles

Back to top button