ACB की बड़ी कार्रवाई:50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में क्लर्क गिरफ्तार

रायपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 50 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया क्लर्क रिटायर्ड लैब टेक्निशियन से 50 हजार की रिश्वत ले रहा था. काम के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत रिटार्यड लैब टेक्निशियन ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी चवाराम बंजारे को रिश्वत की रकम 50 हजारे लेते दबोच लिया.
50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के एक क्लर्क को रायपुर जिले में 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी कर्मचारी नवा रायपुर में चिकित्सा शिक्षा आयुक्तालय के क्लर्क चावरम बंजारे ने कथित तौर पर एक सेवानिवृत्त लैब टेक्निशियन के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य बकाया जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी. अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त तकनीशियन से शिकायत मिलने पर एसीबी ने बंजारे को उस समय हिरासत में लिया जब वह कथित तौर पर पैसे ले रहा था. आरोपी कर्मचारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.



