देश भर में घुम-घुम कर चोरी करने वाले शातिर चोर को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। देशभर में घूम-घूमकर चोरी- उउठाईगिरी करने वाले नैल्लोर गिरोह का अंतर्राज्यीय सदस्य को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने गिरोह के साथ देशभर में घूम-घूमकर चोरी-उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी पलक झपकते ही आरोपी वारदातों को अंजाम देते थे। उठाईगिरी और चोरी के गिरोह के सदस्यों द्वारा अधिकतर बैंकों के बाहर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के सदस्य अपने शिकार को चिन्हांकित कर लगातार उस पर नजर रखते थे।
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 2 लाख 96000 रुपए एवं तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 36000 रूपए चोरी-उठाईगिरी किए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी मूलतः आंध्र प्रदेश के नैल्लोर के निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख 50000 रूपए नगदी जब किया गया है घटनाओं में संलिप्त अन्य तीन आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कल गिरफ्तार करने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं पकड़े गए आरोपी गोड़ेती सलमान एवं उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के विरुद्ध देश के अलग-अलग राज्यों में 1 दर्जन से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी सलमान पूर्व में भी महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के जेल में रह चुका है। आरोपियों द्वारा दुर्ग, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा में भी की चोरी/उठाईगिरी की गई है।
आरोपी गोड़ेती सलमान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों पेटला अरूण, रोटा दासु एवं संजय बाबू के साथ मिलकर उक्त दोनों घटनाओं को कारित करने के साथ ही जिला दुर्ग में 02 बिलासपुर में 01 एवं जांजगीर चांपा में 01 इस प्रकार छत्तीसगढ़ में चोरी/उठाईगिरी की आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। आरोपी गोड़ेती सलमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी/उठाईगिरी की नगदी 3,50,000/- रू जब्त किया गया।प्रकरण में तीन आरोपी पेटला अरूण, रोटा दासु एवं संजय बाबू फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।



