FEATURED

रायपुर में सूटकेस में मिली लाश, मचा हड़कंप

रायपुर. राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है. लाश को कार से ले जाकर सुनसान इलाके में फेंका गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 से युवक की लाश को बड़ी पेटी में डालकर कार निकल रही है, जिसका गाड़ी नंबर CG 04 B 7700 है. डीडी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है.

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दौलतराम पोर्ते ने बताया कि शव को लाल रंग के सूटकेस में भरकर सीमेंट से ढंका गया था, फिर उसे एक स्टील की पेटी में डालकर सुनसान इलाके में फेंका गया था. यह मामला एक पूर्व नियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है.

Related Articles

Back to top button