बस्तर सांसद दीपक बैज ने दिल्ली में बस्तर रेल सेवा के मुद्दे पर उठाया सवाल..तो ट्रेन चल पड़ी..

जगदलपुर। मुखरता से बस्तर व जनता के हित को लेकर आवाज बुलंद करने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज की अपनी अलग से छबि है जब भी मौका मिलता है बस्तर के सर्वांगीण विकास सहित भविष्य संदर्भ में बेहतरी को लेकर सवाल उठाने वे चूकते नहीं ।लोक सभा बजट सत्र में उन्होंने बस्तर में रेल सेवा मुद्दे को लेकर अनेक सवालों को उठाया है। उन्होंने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उक्त विषय मे सवालों को उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री से पूछा कि जगदलपुर स्टेशन से विशाखापट्टनम और उड़ीसा के विभिन्न स्थानों में चलने वाले ट्रेनों की संख्या कितनी है।
उन्होंने यह भी पूछा कि कितनी रेल गाड़ियां चल रही है एवं बंद पड़े रेलगाड़ियों से विभाग को कितना राजस्व का नुकसान हो रहा? वहीं उन्होंने वर्तमान में जगदलपुर स्टेशन से संचालित ट्रेनों का ब्यौरा क्या है रेल बंद गाड़ियों का संचालन कब तक करने की संभावना है जैसे सवालों के साथ क्या उक्त रेलगाड़ियों के परिचालन बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं और नुकसान का अध्ययन किया गया है जैसे सवाल किए । जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने यात्री राजस्व में 1082 . 40 करोड़ रुपए की कमी को स्वीकार करते हुए चरणबद्ध तरीके से रेलवे परिचालन करने की बात कही है वही बस्तर सांसद के द्वारा लगातार सदन में मामला उठाने पर बंद में बस्तर में रेलगाड़ियों का संचालन करने सकारात्मक निर्णय लिया जा सकेगा।इस विषय में सांसद ने कहा है कि पूछे गए सवालों को लेकर माननीय रेल मंत्री का जवाब आया है । विशाखा पटनम का रेल चालू हुआ है, उन्होंने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा उड़ीसा से जगदलपुर आने वाली ट्रेन में भी जल्दी चालू हो सकेगी।




