OLX पर ठगी करने के मामले में दो आरोपी जुबेर व इरसाद गिरफ्तार – साईबर क्राईम टीम को मिली बड़ी सफलता

जीन्द, दिनांक 11.02.2019 को ओएलएक्स {OLX} पर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगी करने के आरोप में साईबर क्राईम टीम जीन्द ने दो व्यक्तियों को मेवात से गिरफ्तार किया है। पटियाला चोंक स्थित सावित्री नगर निवासी अमित कुमार ने पटियाला चौंक पुलिस चौंकी में शिकायत दी कि फरवरी 2019 में उसने ओ.एल.एक्स पर एक स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए मोबाइल नम्बर पर बात की तो बात करने वाले युवक ने अपना नाम मंजीत व खुद को आर्मी का सैनिक बताया। उसने बताया कि वह स्कूटी बेचना चाहता है और 37 हजार रूपये में दोनों की सहमति हो गई। उस समय उसने 5 हजार रूपये जमा करवाये व बाद में कई बार राशि जमा करके कुल 50100 रूपये जमा करवाये। अमित कुमार को ना तो स्कूटी मिली और न ही पैसे मिले। जब उसने स्कूटी देने या पैसे वापस करने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर थाना शहर जीन्द में मुकदमा नम्बर 423 दिनांक 18.09.2020 धारा 406/420/506 भा0द0स0 दर्ज किया गया।
जीन्द पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम द्वारा मामलों का खुलासा कर अपराधियों को पकडने बारे दिंनाक 12.06.2021 को मुकदमा का अनुसंधान कार्य साईबर क्राईम टीम को सौंप कर आरोपियों को पकड़ने बारे दिशा-निर्देश जारी किए। साईबर अपराध शाखा ईंचार्ज निरिक्षक सोमबीर ढाका के कुशल नेतृत्व में मुख्य सिपाही संदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों जुबेर खान वासी पाठखोरी व ईरशाद वासी शाहपुर तहसील फिरोज पुर झिरकां, नूंह को गिरफतार किया गया।
साइबर अपराध शाखा इंचार्ज निरिक्षक सोमबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12.06.2021 को यह मुकदमा साइबर अपराध शाखा को सौंपा गया व अनुसंधान का कार्य मुख्य सिपाही संदीप सिंह द्वारा अमल में लाया गया। तफतीश के दौरान पाया गया कि जिस खाता नं पर पैसे भेजे गए थे वह जुबेर खान के नाम पर अंकित है। दिनांक 02.07.2021 को जुबेर खान वासी पाठखोरी जिला नूंह को गिरफतार किया गया। उससे पुछताछ करने पर उसने एक अन्य आरोपी ईरशाद वासी शाहपुर तहसील फिरोजपुर झिरकां नूंह को भी इसमें शामिल बताया व पुलिस द्वारा उसे भी गिरफ्तार किया गया है।उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदातल में पेश किया गया जहां आरोपी ईरषाद वासी शाहपुर का 4 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है।



