ग्राम पंचायत घाटपदमूर के नेगीगुडा मालगुजार पारा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे ने नेता नवनीत चांद के नेतृव में सौंपा ज्ञापन , 28 को बस्तर के जनमुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया जाएगा घेराव
जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व जगदलपुर विधानसभा के जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक के घाटपद्मुर ग्राम पंचायत के नेगीगुड़ा मालगुजार पारा निवासियों ने पंचायत में सीसी सड़क स्वीकृति,अमृत पेयजल आपूर्ति, राशन कार्ड,वृद्धा -विधवा पैंशन लंबित प्रकरण के निराकरण की मांग को लेकर बस्तर जिला कलेक्टर वह जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम अपर कलेक्टर से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि ,एक तरफ राज्य सरकार क्षेत्रीय विधायक स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय जिम्मेदार अधिकारी और जिला प्रशासन सरकार के महिमामंडन के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के झूठे आंकड़े होडिंग में लगा सरकार को खुश करने में व्यस्त हैं। तो वहीं दूसरी तरफ जगदलपुर विधानसभा की जमीनी स्तर पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामवासी वंचित है जगदलपुर विधानसभा के मात्र यह परेशानी घाट पद्मुर ग्राम पंचायत के नेगीगुड़ा पारा मात्र का नहीं है। बल्कि जगदलपुर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पंचायत वासी मौलिक सुविधाओं से जूझते हुए दिख रहे हैं क्षेत्रीय विधायक जिसे जनता ने जनता ने क्षेत्र के विकास जनता की समस्याओं के समाधान के लिए चुना था आज वह अपने कर्तव्य से संपूर्ण रुप से विमुख हो वादाखिलाफी पर उतर आए हैं। यही कारण है।कि ,सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं एवं खनिज से जुड़ी हुई राशि विकास के लिए प्राप्त होने के पश्चात भी ग्राम पंचायत में वृद्धा विधवा पेंशन के प्रकरण लंबित हैं तो वही जनगणना के नाम पर वास्तविक कार्ड के धारकों को राशन कार्ड से वंचित किया जा रहा है ।नदी के किनारे बसे हुए इस ग्राम पंचायत में सिंचाई के पर्याप्त संसाधन ना होने के कारण से, किसान दोहरी फसल पैदावार योजना से वंचित है ऐसे में किसानों की आय को दुगनी करना केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर मजाक है बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों से अपील करता है कि ग्राम पंचायत वासियों के द्वारा विभिन्न विभिन्न सरकारी बैठकों के दौरान दिए गए समस्याओं के समाधान हेतु आवेदनों पर निराकरण की पहल किया जाए अन्यथा आगामी दिनों के 28 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक वह जिला प्रशासन को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा ,इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में ओम मरकाम अजय बघेल किशन सरकार रामू राम नाथ बलराम मौर्य दसरू शंकर संगीता नाग आदि कार्यकर्ता एवं बहता की संख्या में ग्राम पंचायत वासी उपस्थित थे।*



