सरगुजा पुलिस का त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालो के लिए बन रहा नजीर

• 492 प्रकरणों मे 407250 रुपय की की गई चलानी कार्यवाही।
• पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की शुरुवात कर आमनागरिकों से सहयोग करने की गई थी अपील।
• आमनागरिक यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ 9627344000 पर दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन करने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत कर जिससे आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो एवं लोग यातायात नियमों का पालन करें, और यदि कहीं यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा हो तो आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सरगुजा पुलिस को सूचित कर सके जिस से संबंधित व्यक्ति पर चालानी कार्रवाई की जा सके।

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.)के नेतृत्व मे उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था शुरू होने के पश्चात 1 जनवरी से लेकर 15 मार्च 23 तक की स्तिथि मे 492 शिकायतें त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त हुई थी, उक्त शिकायतो पर सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 407250 रुपये की चालानी कायवाही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध की गई है।

सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बनाये रखने हेतु त्रिनेत्र व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नम्बर 9627344000 में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों का मोबाईल के माध्यम से फोटो / विडियो लेकर वाट्सप नम्बर में भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराए जिससे सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जा सके।

Related Articles

Back to top button