NEET परीक्षा देने जा रहे हैं तो मत पहने ये कपड़ें नहीं तो परीक्षा केंद्र से हो जाएंगे बाहर

नई दिल्ली:   नीट की परीक्षा 7 मई को होने वाली है, ऐसे में छात्रों को नीट एडमिट कार्ड का इंतजार है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक-दो दिन में नीट यूजी एडमिट कार्ड को जारी करेगा, जिसे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए ड्रेस कोड और नीट एग्जाम गाइडलाइन्स को जान लेना बेहद जरूरी है. कारण कि जो छात्र-छात्राएं नीट ड्रेस कोड को कड़ाई से फॉलो नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, ऐसे छात्रों का पूरा साल खराब हो सकता है. नीट ड्रेस कोड लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग जारी किए गए हैं. बता दें कि नीट परीक्षा देने जा रहे लड़कों को आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट और पैरों में सिलपर पहन कर जाना होगा. वहीं लड़कियां हल्के कपड़ों के साथ कम हील्स वाली सैंडल पहन कर परीक्षा में जा सकती हैं. इसके अलावा लड़के और लड़कियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर जाने की पूरी मनाही है.

Related Articles

Back to top button