आज फिर ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया

भारतीय अर्थशास्त्री और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत के बाद गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई ये कार्रवाई की गई है। मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि इस मामले में जांच योग्य शिकायत है। बता दें, राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मंगलवार 14 जून को मध्य दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के दिल्ली परिसर में पहुंचे थे।
मंगलवार को ईडी की पूछताछ के दौरान करीब चार घंटे के सत्र के बाद गांधी ने करीब साढ़े तीन बजे करीब एक घंटे का ब्रेक लिया और घर चले गए थे। वह शाम करीब साढ़े चार बजे फिर से पूछताछ में शामिल हुए और रात साढ़े आठ बजे वह प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में थे। इसके पहले राहुल गांधी सोमवार 14 जून को पूछताछ के लिए ईडी के सामने 11 बजे पेश हुए थे और रात के 10.30 बजे के बाद ईडी कार्यालय से निकले थे।
ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी सदस्यों की ओर से भारी विरोध किया जा रहा है और इन दो दिनों में कई विरोध प्रदर्शन किए गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।
नेशनल हेराल्ड अखबार की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने नवंबर 1937 में की थी। समाचार पत्र सबसे पहले एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया गया था।
बाद में जब एजेएल को 2010 में वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जब इसे नव-निर्मित कंपनी वाईआईएल (यंग इंडिय लिमिटेड) द्वारा अधिगृहीत किया गया था। गांधी परिवार के सदस्य इस कंपनी में निदेशक हैं। मोती लाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस की भी कंपनी में शेयर होल्डिंग थी।
कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले के रूप में यह केस तब सामने आया जब भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय अर्थशास्त्री सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और धन के समायोजन की साजिश रचने की शिकायत अदालत में की थी। तब से, नेशनल हेराल्ड से जुड़े धन के समायोजन या दुरुपयोग का यह मामला दिल्ली की एक अदालत में राजनेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, उनकी कंपनियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ चल रहा है।
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर शिकायत के अनुसार, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ₹90.25 करोड़ (US$12 मिलियन) का ब्याज मुक्त ऋण लिया। आरोप है कि ये कर्ज चुकाया नहीं गया। इसके बाद गांधी परिवार द्वारा गठित एक कंपनी यंग इंडियन को नवंबर 2010 में ₹ 50 लाख (यूएस $ 66,000) की पूंजी के साथ शुरू किया गया था और इसने एजेएल कंपनी और इसकी सभी संपत्तियों की पूर्ण हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। इस कंपनी की कथित संपत्ति ₹ 5,000 करोड़ (यूएस $ 660 मिलियन) की कीमत) रुपए बताई जाती है। स्वामी ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों पर आपराधिक हेराफेरी का आरोप लगाया था।



