एक्सीडेंट में घायल बसपन का प्यार फेम सहदेव , सिर में आई है गंभीर चोट, रैपर बादशाह ने किया ट्वीट,सीएम भूपेश बघेल ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

रायपुर: बचपन का प्यार से प्रसिद्ध हासिल करने वाले सहदेव के एक्सीडेंट की खबर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है. उन्होंने सुकमा कलेक्टर से सहदेव को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का आदेश दिया है. उधर रैपर बादशाह ने भी सहदेव के एक्सीडेंट पर परिवारों वालों से संपर्क किया है. सहदेव के परिजनों से उसका हालचाल लिया है. सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो बाइक से एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं. उसके सिर पर गंभीर चोट आई. चार टांके भी लगे हैं. अस्पताल में इलाज चल रहा है. सहदेव को देखने एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंच गए थे. कलेक्‍टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए. इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया

सहदेव के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही सीएम भूपेश ने उसके हाल-चाल की खबर ली. उन्होंने ट्वीट करते हुए सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. 

वहीं दूसरी ओर रैपर बादशाह ने भी हादसे की जानकारी मिलते ही सहदेव के परिजनों को फोन किया और उसका हाल-चाल जाना. साथ ही कहा कि कोई भी जरूरत हो तो हर वक़्त आपके लिए मौजूद हूं. रैपर ने सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ भी मांगी. 

दरअसल, मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे का है. सहदेव दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगी. आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने सिर पर 4 टांके लगाए और इलाज शुरू किया. साथ ही एक्सरे भी किया गया. इसके बाद उसे जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया था. जहां उसकी तबीयत में सुधार है. 

Related Articles

Back to top button