दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप झटके, केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा

सोमवार रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार हरियाणा का झज्जर केंद्र रहा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार रात 10:36 बजे हरियाणा के झज्जर से 10 किमी उत्तर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। 

फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों से लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। 

Related Articles

Back to top button