हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बोर्ड के छात्र कर रहे अजीबो-गरीब सवाल, प्रश्न जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

रायपुर. प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हो रही है. जिसे ध्यान में रखते हुए छात्रों की मदद के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जिसमें विद्यार्थी कॉल करके अजीबो-गरीब सवाल कर रहे हैं. जिसे जानकर हैरानी तो होगी ही. साथ ही कोरोना काल में दिए गए प्रमोशन का साइड इफेक्ट भी दिख रहा है.

बता दें कि, अंग्रेज़ी के पेपर को लेकर विद्यार्थियों में डर देखा जा रहा है. इसी डर को दूर करने 1800234363 निशुल्क नंबर पर विद्यार्थी कॉल कर रहे हैं. मनोवैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारी से छात्र समाधान जानने की जगह अजीबो-गरीब तरीके के प्रश्न कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि, पुस्तक देखने से डर लगता है. पुस्तक खोलने से नींद आती है. आप हमारा काउंसलिंग क्या करोगे हम आपका करते हैं. क्या-क्या सवाल आएगा प्रश्न पत्र मिल जाएगा क्या ?

Related Articles

Back to top button