आबकारी विभाग ने बेमेतरा जिले में शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ – 860 लीटर ओपी बरामद

रायपुर, आबकारी विभाग ने बेमेतरा जिले में शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 860 लीटर ओपी बरामद की गई है। इससे 10 लाख रुपए की शराब बनाई जा सकती है। विभाग ने बेमेतरा में ग्राम जेवरा (अंधियार खोल) थाना नवागढ़ में आरोपी अनिल वर्मा के फार्म हाउस में 20 पेटी गोवा फॉर सेल इन मध्यप्रदेश बरामद की। साथ ही 4 प्लास्टिक ड्रमों में भरी करीब 860 लीटर ओपी (स्प्रीट) फार्म हाउस में बने मकान से जब्त की गई। फार्म हाउस में बने मकान के सामने खड़ी स्वराज माजदा में भरी 50 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोआ शराब भी जब्त की गई। विभाग की टीम ने फार्म हाउस के चौकीदार कुलेश्वर गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। मामले में विवेचना जारी है

Related Articles

Back to top button