रॉय दम्पिति ने अपने शेयर अडानी को बचने की घोेषणा की

नयी दिल्ली. नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने संस्थापक प्रणव राॅय और राधिका रॉय ने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर गौतम अडानी के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने की शुक्रवार को घोषणा की।
बीएसई और एमएसई शेयर बाजारों को दी गई सूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति में रॉय दम्पति ने कहा है कि वे यह देखते हुए कि एनडीटीवी के एएमजी मीडिया नेटवर्क द्वारा हाल में लाये गये खुले प्रस्ताव (ओपन ऑफर) के बाद अडानी समूह की यह कंपनी एनडीटीवी की सबसे बड़ी कंपनी शेयर धारक बन गई है और उसके बाद हमने आपसी सहमति से एनडीटीवी के अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का निर्णय किया है।
राॅय दम्पति ने आज यहां जारी संयुक्त बयान में कहा है कि उन्होंने 1988 में इस विश्वास के साथ यह समाचार चैनल शुरु किया था कि भारत में पत्रकारिता विश्व स्तर की है।



