कुत्ता-कुतिया की गजब प्रेम कहानी, धूमधाम से की गई मंगनी, शादी की तैयारी शुरू हुई …

सागर। आपने शादी तो कई देखी होगी, लेकिन आज आपको ऐसी शादी के बारे में बता रहे जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मध्यप्रदेश के सागर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां एक पालतू कुत्ते और कुतिया की शादी होने जा रही है। अभी दोनों की सिर्फ मंगनी हुई है। विवाह नवरात्रि की दूज पर होगा।
दरअसल, जिले के बिलहरा में कुत्ते को एक कुतिया से इश्क हो गया और वह मालिक का घर छोड़कर दूसरे मोहल्ले में रहने लगा। जब इस बात की जानकारी मालिक को लगी, तो वह कुतिया के घर रिश्ता लेकर पहुंच गया। जहां दोनों के मालिकों ने बैठकर आपस में शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया। इसके बाद धूमधाम से दोनों की मंगनी की गई।



