FEATURED

अपहरण के बाद शख्स की हत्या,बोरे में भरकर फेंका शव; आरोपी और मृतक की पत्नी का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

महाराष्ट्र में नवी मुंबई से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक शख्स ने एक महिला के पति की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान अमीनुर अली अहमदअली मोल्ला और महिला की पहचान फातिमा अबुबकर मंडल के रूप में हुई है। आरोपी और फातिमा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

 

एसीपी आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि कल हत्या का मामला दर्ज किया गया। फातिमा अबुबकर मंडल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति पिछले दो दिनों से लापता हैं। हमें पता चला कि उनके पड़ोसी ने उनका अपहरण कर लिया और फिर उनकी हत्या कर दी। बाद में पता चला कि उन्होंने उन्हें एक बोरे में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव बरामद किया। इसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button