बेटे ने पिता को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा

धमतरी। नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखा गांव में पारिवारिक विवाद के कारण बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बेटे ने बेरहमी से अपने पिता के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुत्र फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरी क्षेत्रान्तर्गत खरखा गांव निवासी सदाराम सोरी उम्र 19 वर्ष ने शनिवार रात पारिवारिक विवाद के कारण अपने पिता सुलाल सोरी उम्र 55 वर्ष के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। आरोपी सदाराम घटना के बाद से मौके से फरार हो गया। नगरी थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि पुत्र ने पिता की हत्या कर दी है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button